---Advertisement---

भट्टी गांव में शराब बिक्री से महिलाएं परेशान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यूथ कांग्रेस सिवनी मालवा विधानसभा ने पथरोटा (Pathrota) थाने में एक ज्ञापन देकर ग्राम भट्टी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष शिवा राजपूत के निर्देश पर महासचिव अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में पथरोटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा (Nagesh Varma) को ज्ञापन देकर कहा है कि ठेकेदार के एजेंट गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेच रहे हैं, जिससे गांव के युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त में किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा है कि गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगायी जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के चौक-चौराहा एवं आम रास्तों पर शाम होते ही शराबियों का कब्जा हो जाता है। धार्मिक स्थलों पर महिलाओं का पूजन करना भी दुश्वार हो गया है। इस ग्रामीण अंचल के लोग भय के साए में जी रहे हैं एवं बढ़ते अपराधों एवं बिगड़ रही कानून व्यवस्था को अंकुश लगाने हेतु इन एजेंटों पर कार्रवाई करना अनिवार्य हो गया है। भट्टी में अमित बाजारपुरा चौक पर हनुमान मंदिर के 40 मीटर अंदर अवैध रूप से दारु बेच रहा है। इस व्यक्ति ने गांव का माहौल खराब कर के रखा है। यह गांव का मुख्य स्तंभ है, उक्त शिकायत ग्राम सरपंच के द्वारा लिखित थाने में पहले भी की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गांव की महिलाएं इस दारू बिक्री से बहुत परेशान है, उनके घर में रोज इस दारू को लेकर झगड़े होते हैं। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो विधानसभा स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा नेता नवीन महतो, जेके चौधरी, बबलू भट्टी, अंकित वर्मा, रोहित सराठे, अभय राजपूत, रोहित राजपूत, अनिमेष महतो, आकाश गालर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.