---Advertisement---

पर्यटन स्थलों पर महिलाएं तैनात होंगी, दे रहे हाउस कीपिंग ट्रेड के लिए निशुल्क प्रशिक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिले को एक जिला एक उत्पाद में नर्मदापुरम के पर्यटन को जोड़ा गया है इसके तहत मध्यप्रदेश टूरिज्म एवं जिला प्रशासन द्वारा लागातार पर्यटन के क्षेत्र में गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में लोगों को प्रशिक्षण देकर जोड़ा जा रहा है। इसी तारतम्य में पचमढ़ी में ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजनाÓ के तहत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन इंडियन ग्रामीण सर्विसेस के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करना है।

पर्यटन स्थल पचमढ़ी में इस योजना को स्थानीय स्तर पर सहयोगी संस्था सेप्स इंडिया के द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्था के संचालक सलीम खान ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के दिशा- निर्देशानुसार 25 महिलाओं को हाउसकीपिंग ट्रेड के लिए निशुल्क प्रशिक्षित किया जा रहा है, प्रशिक्षण की अवधि 30 कार्य दिवस है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को हाउसकीपिंग कार्य के प्रैक्टिकल प्रशिक्षण हेतु पचमढ़ी के चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर भेजा जाएगा। जिससे वह अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर तरीके से सीख और समझ सकें, साथ ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षार्थियों को रोजगार भी जोड़ा जाएगा। वहीं आईजीएस संस्था से रोहित ने बताया कि महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संस्था का उद्देश्य है लगातार पर्यटन स्थलों पर संस्था द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित कराए जा रहे हैं। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित एवं सुरक्षा महसूस हो ताकि वह पर्यटन स्थलों पर दिल खोलकर घूम सकें एवं पर्यटकों के लिए नए नए पर्यटन स्थलों को निकालने के कार्य मध्यप्रदेश पर्यटन एवं जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.