---Advertisement---

वर्धमान पब्लिक स्कूल प्रतिभा सम्मान योजना में जीता स्वर्ण पदक व नगद पुरस्कार

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नीति आयोग केंद्र सरकार द्वारा पीएसवाय प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत सामान्य ज्ञान, चित्रकला एवं शोध कार्य विषय पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिला स्तर पर शाला के तीन विद्यार्थियों कनिष्का रघुवंशी, शिवम् भारती एवं पुलकित दुबे ने सफलता हासिल की । पुलकित दुबे ने 65 अंक, शिवम् भारती ने 64 अंक एवं कनिष्का रघुवंशी ने 63 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह भोपाल में किया गया।

पुरस्कार के रूप में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 1200 रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार समारोह में राज्य के वरिष्ठ जन, पीएसवाय की सीईओ व प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर शाला परिवार के संचालक प्रशांत जैन, निदेशक श्रीमती रचना जैन, प्राचार्य चंद्रसेन पटेल, उप प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा रघुवंशी, सभी सदस्यों ने उनके उत्तम भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.