---Advertisement---

इटारसी-भोपाल के बीच हैवी मशीनों पर हो रहा काम

By
On:
Follow Us

भोपाल/इटारसी। पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) का भोपाल-इटारसी रेलखंड बहुत महत्वपूर्ण रेलखंड है। भोपाल-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना (Bhopal-Itarsi Third Line Project) के अंतर्गत बरखेड़ा-बुदनी घाट रेलखंड के बीच 67 रेल पुलों का निर्माण हो रहा है। पमरे के इस घाट सेक्शन में पुलों का निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया जा रहा है। बरखेड़ा से बुदनी के बीच कुल 26.6 किमी के रेलखंड पर तीसरी लाइन का निर्माण किया है। इस घाट सेक्शन में 13 बड़े पुलों एवं 54 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है।

13 बड़े ब्रिजों का विवरण
– 10 ब्रिज 1 स्पान के (18.3 मीटर, 12.2 मीटर, 30.5 मीटर)
– 1 ब्रिज 2 स्पान का (18.3 मीटर म 2)
– 1 ब्रिज 3 स्पान का (18.3 मीटर म 3)
– 1 ब्रिज 4 स्पान का ( 1म18.3 मीटर + 30.5 मीटर म 3)

इस परियोजना में ब्रिजों एवं उसके फॉर्मेशन के निर्माण की लागत रुपये 720 करोड़ है। आरवीएनएल द्वारा इस कार्य को गति प्रदान करते हुए जुलाई 2022 तक काम पूर्ण होने का लक्ष्य रखा है। कोविड की चुनौतियों के बावजूद कार्य को गतिशील तरीके से किया जा रहा है। ब्रिजों की मदद से संपूर्ण घाट सेक्शन में तीसरी लाईन का निर्माण किया जा रहा है। इस तीसरी लाइन निर्माण कार्य के पूरा होने से इटारसी से भोपाल के बीच तीसरी लाइन 100 प्रतिशत पूरी हो जायेगी।

इस सेक्शन को निम्न फायदे होंगे
– ट्रेन संचालन को गति मिलेगी एवं अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
– रेलखण्ड की क्षमता में वृद्धि होगी, अधोसंरचना में इजाफा होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.