केंद्र और राज्य की योजनाएं जनता को बताएं कार्यकर्ता

केंद्र और राज्य की योजनाएं जनता को बताएं कार्यकर्ता

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुरानी इटारसी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम के महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा करने पार्टी जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल पुरानी इटारसी मंडल में पहुंचे। उनके साथ पुरानी इटारसी मंडल विस्तारक यतीश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश मैना भी थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का पिछले एक माह से महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है, उसमें सभी बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न कर रहे हैं। अभी जनसंपर्क अभियान के जो समय बाकी है उसे भी आम जनता के पास जाकर भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार उपलब्धियों से आम जनता एवं हितग्राहियों के पास जाकर उन्हें अवगत कराएं। हमारे जो मंडल विस्तारक का आगमन पुरानी इटारसी मंडल में हुआ है ,बूथ विस्तारक अभियान में जो कमी रह गई है उसे प्रत्येक बूथ पर जाकर पूरा करेंगे इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। मंडल प्रभारी आशुतोष शरण तिवारी ने भी संबोधित किया।

मंडल अध्यक्ष मयंक महतो ने बताया कि जिला अध्यक्ष के साथ जिला मंत्री उमेश पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, मंडल महामंत्री गोविंद महतो, विनोद बोरासी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक मालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय चौरे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पार्षद जिम्मी कैथवास, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस अहमद सिद्दीकी, जिला मंत्री ममता मालवीय, जिला मंत्री विनोद लोन्गरे, विनोद जोशी, रमेश धूरिया, विपुल चौधरी, लीलाधर नामदेव, शशांक मालवीय, रूपेश शर्मा, अनिल तिवारी, राजकुमार यादव, मोहित दीवान, राम लखन चौरे, देवेंद्र परिहार, श्यामकांत मिश्र, पवन साहू, विजय भांगले, विवेक मिश्रा, नरेंद्र मासाब, कृष्णकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: