इटारसी। नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक रविवार 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से धोंखेड़ा नहर स्थित प्रिंस गार्डन में आयोजित की गई है।
समाज संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बताया कि इस बैठक में वर्ष 2025 में आयोजित किए आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन एवं आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा समाज के विकास एवं उत्थान के लिए अन्य विषयों पर भी सामाजिक जन चर्चा करेंगे।
नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष हरि किशोर पटेल ने जिले के सभी सामाजिक जनों से उपरोक्त महत्वपूर्ण बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।










