---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

हितग्राहियों से लिए सुझाव, मौके पर निरीक्षण किया

इटारसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) ‘सबके लिए आवास 2020 के अंतर्गत आज पं.भवानी प्रसाद मिश्र सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हितग्राहियों को सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी देकर उनसे लिखित में सुझाव लिये। इस दौरान एचपी घटक के निर्मित भवनों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकृत एजेंसी मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल के प्रो. डॉ कृष्ण कुमार धोटे, असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रबंधन की एजेंसी ऐजिस इंडिया के क्वालिटी इंजीनियर विनीत तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी, उपयंत्री सोनिका अग्रवाल, एजीस इंडिया के सोशल एक्सपर्ट दीपक जैन, जूनियर एमआईएस एक्सपर्ट जिया उल हक, फील्ड इंजीनियर अभिजीत सिंह तथा प्रतीक जायसवाल, प्रभारी प्रमोद माधव, कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश दुबे उपस्थित थे।
कार्यशाला में मेनिट के प्रोफेसर डॉ कृष्ण कुमार धोटे, असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रबंधन की एजेंसी ऐजिस इंडिया के क्वालिटी इंजीनियर विनीत तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उपस्थित हितग्राहियों को सामाजिक अंकेक्षण के संबंध में अवगत कराकर उनसे प्राप्त सुझावों को लिखित में लिया और उसका अवलोकन कर चर्चा की गई। इस दौरान नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक तथा एचपी घटक के निर्मित भवनों का भौतिक निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा भी की गई। संबंधित हितग्राहियों द्वारा उक्त योजना अंतर्गत अपना पक्का भवन निर्मित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

8 it 2

हितग्राहियों से किये सवाल
मेनिट के अधिकारियों ने कार्यशाला में मौजूद बीएलसी घटक के हितग्राहियों से कई प्रकार के सवाल किये हैं। हितग्राहियों से पूछा गया कि उन्हें कैसे पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार मकान बनाने के लिए पैसे दे रही है, क्या नगर पालिका ने इसका पर्याप्त प्रचार कराया है। नगर पालिका से आवास के लिए आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई। आवास कैसे मिला? क्या इसके लिए किसी को पैसा तो नहीं देना पड़ा, आवेदन देने में कोई परेशानी तो नहीं आयी। आपको सब्सिडी के विषय में क्या जानकारी है। ढाई लाख में आपका मकान तैयार हो गया या आपने भी कुछ पैसे लगाये हैं।

तीसरी किश्त के पूर्व सोशल ऑडिट
बता दें कि शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बीएलसी घटक के हितग्राहियों के लिए योजना की तीसरी किश्त आने वाली है। सरकार तीसरी किश्त से पूर्व सोशल ऑडिट करा रही है और उसके अंतर्गत आज ऑडिटोरियम में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल के इंजीनियर्स और अन्य अधिकारियों की टीम इटारसी आयी थी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.