इटारसी। आज विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन परियोजना के प्रत्येक वार्ड में किया। प्रतिवर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है जिसमें हर दिन थीम अनुसार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन आंगनबाडिय़ों में किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धात्री माता एवं तीसरी तिमाही की गर्भवतियों को केवल स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए रोज नई-नई गतिविधियां आयोजित करते हैं जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता , रैली ,दीवार लेखन आदि के माध्यम से कलाकृतियां बनाकर स्तनपान को कैसे प्राथमिकता दें, इसके बारे में बताया गया।
प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत 1 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक योजना अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीयन कर हितग्राहियों को स्तनपान संबंधी सलाह दी गयी। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों, श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा मालवीय, श्रीमती रखी मौर्य, श्रीमती मीना गाठले ने स्तनपान में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, इस विषय पर भी जानकारी दी। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर, पोषण अभियान समन्वयक सुश्री हिना खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे।











