विश्व पर्यावरण दिवस : मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
World Environment Day: Marathon running organized

विश्व पर्यावरण दिवस : मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद इटारसी के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ के सहयोग से आज हॉकी खिलाड़ियों की मैराथन दौड़ का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण सुधार केवल एक दिन का काम नहीं है।

inviroment day np 3
पर्यावरण दिवस एक अवसर है, यह संकल्प लेने का कि हम आने वाले वर्षों में पौध रोपण करके बिगड़ते पर्यावरण में सुधार लाने के लिए योगदान दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस तरह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, आपकी पीढ़ी को सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन मिलना कठिन हो जाएगा। आप लोग यह संकल्प लें कि प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का जिम्मा उठाये। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक खिलाड़ी पौध रोपण करके पर्यावरण सुधार में अपना योगदान देगा।

inviroment day np 1
हॉकी फीडर सेंटर के 10 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों के चार ग्रुप बनाकर दौड़ का आयोजन कराया गया। ग्रुप 1 में पहला गाजी खान, दूसरा देव चौधरी, तीसरा तनिष्क पुरवैया, ग्रुप 2 में पहला अक्ष मालवीय, दूसरा अभय सिंह तोमर, तीसरा देवांश राठौर, ग्रुप 3 में पहला रौशनी बघेल, दूसरा महक मौर्य, तीसरा समीक्षा सराठे, ग्रुप 4 में पहला संग्राम सिंह, दूसरा राकेश धुर्वे, तीसरा सिद्धांत भदोरिया रहें। चारों ग्रुप के विजेता प्रथम 3 खिलाड़ियों को नगरपालिका की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ कन्हैया गुरयानी सचिव, रितेश श्रीवास, विवेक पाल, आशीष शर्मा, रमाकांत कोल, मयंक जेम्स, सुन्दरम शान, वैभव अग्रवाल, नर्मदांचल से मंजू ठाकुर के अलावा नगर पालिका इटारसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!