नर्मदापुरम। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन पचमढ़ी में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा पचमढ़ी पर्यटन स्थल में विश्व पर्यटन दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिलिट्री अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर मनीषा आखिरी, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम पचमढ़ी प्रबंधक पचमढ़ी से एसएच दंडोतिया, स्टेशन प्रबंधक एनसीबीएस की सविता एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन करके किया।
इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के पचमढ़ी संकुल प्रमुख अर्चना दास ने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के 50 पर्यटन स्थल पर विभिन्न प्रकार की कौशल वर्धन प्रशिक्षण महिलाओं को दिलाकर उन्हें रोजगार से जोडऩे के साथ-साथ पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए अनुकूल बनाने की पहल की जा रहा है। जिसके माध्यम से तवा एवं आसपास के ग्रामों की महिलाओ को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर आज विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर कुकिंग प्रशिक्षण , एंब्रॉयडरी, फ्रंट ऑफिस, एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया। पर्यटन प्रबंधक मनोज ठाकुर ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज सभी को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। बहुत खुशी की बात है अब आपको पर्यटन स्थल पर सेवाएं देना का सुनहरा अवसर मिलेगा।
चीफ स्टेशन प्रबंधक सविता ने कहा कि इस तरह का निशुल्क प्रशिक्षण महिलाओ को दिया जा रहा हैं,बड़े गर्व को बात है कि महिलाओ को पर्यटन स्थलों पर काम करने का मौका मिल रहा है। आप सभी एक अच्छे मुकाम पर पहुंचे। कमांडिंग ऑफिसर मिलिट्री मनीषा आखरे द्वारा कहा गया की महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का लाभ पचमढ़ी पर्यटन स्थल को मिल रहा है, बड़े गौरव की बात है कि उनके द्वारा जो सामग्री बनाई जा रही है उनको स्टॉल के द्वारा बेचकर आजीविका का साधन भी बनाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम पचमढ़ी प्रबंधक एसएच दंडोतिया ने बताया कि इतनी अच्छी पहल पचमढ़ी में परियोजना के माध्यम से को जा रही है कि लोकल महिला को रोजगार भी मिलेगा और महिला टूरिस्ट को एक अच्छा वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इश्तियाक ने किया। इंडियन ग्रामीण सर्विसेज संतोष कुमार कुमरे, केक़सा, मंतशा, बसंती, पूनम एवं 80 महिला उपस्थित रहे।