इटारसी। आयुक्त, उच्च शिक्षा म. प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं इको क्लब द्वारा ‘विश्व वेटलैंड दिवस’ का आधार भूमि की भूमिका एवं महत्व के दृष्टिगत रखते हुए आद्र्रभूमि एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक करने हेतु मनाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने कहा कि विश्व वेटलैंड्स दिवस 2025 की थीम ‘हमारे साझा भविष्य के लिए आद्र्रभूमियों की रक्षा करना’ है। यह विषय सभी लोगों के कल्याण के लिए इन प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए साहसिक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है, ताकि भावी पीढिय़ां आद्र्रभूमियों से लाभ उठा सकें। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि वेटलैंड्स यानी आद्र्रभूमि, मानव कल्याण एवं पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इको क्लब प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजय आर्य ने कहा कि आद्र्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कई जलीय जीव, जंतुओं का आवास होते हैं। इतना ही नहीं ये प्रवासी पक्षियों के रहने के भी अनुकूल होते हैं। इनके लुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी चीज़ों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। स्नेहांशु सिंह ने रामसर कन्वेंशन वेटलैंड के साथ ही विभिन्न प्रकार के वेटलैंड के विषय मे विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्राध्यापकों द्वारा भी व्यक्तिगत कहानी व अपने अनुभव साझा किये गए। आद्र्रभूमि संरक्षण पर वीडियो का प्रदर्शन का आयोजन तथा प्राचार्य द्वारा छात्राओं को आद्रभूमि संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, रविन्द्र चौरसिया, डॉ. शिखा गुप्ता, हेमंत गोहिया, करिश्मा कश्यप, प्रिया कलोसिया, श्रीमती शोभा मीणा तथा छात्राएं उपस्थित थीं।