---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

गिरते जलस्तर से चिंतित विधायक ने कम पानी की फसलों की जानकारी मांगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने विधानसभा में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री से जानकारी मांगी कि नर्मदापुरम विधानसभा में गेहूं, चना, सोयाबीन, धान, मूंग, ज्वार और मक्का के उत्पादन में प्रति किलो कितने पानी की आवश्यकता होती है, क्या गिरते भू-जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए कम समय एवं कम पानी में होने वाली फसलों के बीजों के अनुसंधान हेतु कोई प्रयोग, कब से और कहां किए जा रहे हैं।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में किये जाने वाले शोध के आधार पर नर्मदापुरम विधान सभा क्षेत्र में गेंहू, चना, सोयाबीन, धान, मूंग, ज्वार एवं मक्का के प्रति किलो उपज के लिए पानी की आवश्यकता क्रमश: 1160, 1390, 1660, 1400, 1750, 1500 एवं 710 लीटर आंकी गई है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में संचालित विभिन्न फसल सुधार परियोजनाओं के अंतर्गत कम समय एवं कम पानी में होने वाली प्रजातियों पर निरन्तर अनुसंधान किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.