डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई जगह श्रद्धा व्यक्त की

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई जगह श्रद्धा व्यक्त की

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Constitution Maker Babasaheb Bhimrao Ambedkar) की जयंती पर भाजपा नर्मदापुर मंडल (BJP Narmadapur Mandal) ने वार्ड 33 संजय नगर (Sanjay Nagar) में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता का जो संदेश समाज को दिया था उस विचार को आधार बनाकर हमारी पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, मनोहर बड़ानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल, वन्दना चुटीले, चंदन साह, सचिन तोमर, योगेन्द्र सोलंकी, चित्रा शर्मा, वंदना शर्मा, भवानी गौर, विशाल दीवान, सुन्दरम अग्रवाल, अंकित सैनी, आकाश मीना, रहमान खान, उमंग अग्रवाल, अमन चुटीले, दुर्गेश मिश्रा, मनीष यादव, आयुष कौरव, समीर सवालाख, हर्ष सराठे, हर्ष नामदेव, मोक्ष शर्मा, समीर खान, आकाश सोनी आदि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!