इटारसी। हरदा की धरा पर विगत दिनों आयोजित राष्ट्रीय स्तर का इनामी दंगल कुश्ती प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, लेकिन पूरे आयोजन का मुख्य केंद्र यूट्यूब के कुश्ती किंग कहे जाने वाले अयोध्या के बाबा लाड़ी पहलवान रहे।
दंगल के दौरान बाबा लाड़ी पहलवान की कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर नर्मदापुरम और इटारसी से पहुंचे खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने पहलवान बाबा लाड़ी से शिष्टाचार भेंट की। हरदा जिले में उनके प्रथम आगमन पर मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान प्रभारी नर्मदापुरम एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एसडीओ महेंद्र उगले ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बाबा लाड़ी पहलवान का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने वालों में खो-खो के जिला उपाध्यक्ष पंडित अंकित दुबे, कृष्ण मोहन दाढ़ी पटेल, गोपसाहब पटेल, धनराज पटेल और कली मुल्ला कुरैशी मुख्य रूप से शामिल रहे। पदाधिकारियों ने बाबा लाड़ी के खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे खिलाडिय़ों से नई पीढ़ी को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।












