इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष यतीश बस्तवार भाजपा में शामिल हो गये हैं। कुछ माह पूर्व उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। अब वहां से इस्तीफा देकर वे पुन: भाजपा में आ गये हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री बस्तवार उनको संगठन का दुपट्टा पहनाकर संगठन कि सदस्यता पुन: प्रदान की।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक एवं लोकसभा चुनाव संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.हेमा संदेश पुरोहित, भाजपा मंडल इटारसी उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री एवं सोशल मीडिया मंडल संयोजक मयूर मालवीय आदि उपस्थित रहे।