ये हमारे हीरो… हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं संजय मिहानी

ये हमारे हीरो… हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं संजय मिहानी

इटारसी। अस्पताल एक ऐसी जगह है, जहां व्यक्ति दुखी होकर ही जाता है। ऐसे में वहां आपको कोई मदद मिल जाए तो लगता है कि ईश्वर ने अपने दूत को मदद करने भेज दिया है। ऐसे विरले लोग ही होते हैं जो अस्पताल में मरीजों की सेवा करने से पीछे नहीं हटते जबकि वे अस्पताल के कर्मचारी भी नहीं होते हैं। ऐसा ही एक नाम है संजय मिहानी का। ये कभी मरीजों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।
आज जहां कोरोना के भय से हरेक सहमा हुआ है, ऐसे में मिहानी परिवार के सदस्य संजय मिहानी 24 घंटे मरीजों की मदद के लिए तत्पर हैं। अस्पताल से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करते हैं ताकि मरीज को सुविधा मिल सके। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी ड्यूटी निभा रहा है। लेकिन श्री मिहानी निश्वार्थ भाव से कोरोना काल में मरीजों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। दिन हो या रात कभी भी फोन आने पर वह अस्पताल पहुंचकर उनकी मदद करते हैं। अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों को यदि ऐसी दवा जो अस्पताल में उपलब्ध ना हो तो वह उसे भी उपलब्ध करवाते हंै। इतना ही कोविड वार्ड जहां जाने से डाक्टर भी घबराते हैं वहां भी वह मरीजों को संबल प्रदान करने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर पहुंच जाते हैं। हाल ही में कोरोना के महातांडव के दौरान भी वह मरीजो की सेवा में जुटे हैं। जब उनसे पूछा गया कि कोरोना के भय के कारण जहां मरीज का साथ उनके अपने छोड़ देते हैं तब आप को उनकी मदद करने की आवश्यकता क्यों है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे कारण किसी की जान बचती है और उसकी समस्या का समाधान होता है तो मुझे काफी सुकून मिलता है। संबंधों से बढ़कर इंसानियत का रिश्ता होता है, इसी का पालन में कर रहा हूं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!