इटारसी। मध्यप्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले शामिल हैं।
इनके अलावा खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौदारों की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पिछले चौबीस घंटे में इंदौर, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा।
नर्मदापुरम, उज्जैन, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान्य सामान्य से 1.7 से 3 डिग्री तक अधिक रहा। उज्जैन, शहडोल, सागर, संभागों के जिलों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री खजुराहो में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री खरगोन में दर्ज किया।










