इटारसी। सांदीपनी विद्यालय सुखतवा में 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और गणमान्यजन ने योग अभ्यास किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, राजेश बामने सहित समस्त स्टाफ, छात्र छात्रायें, अभिभावक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के साथ योग एवं ध्यान किया गया।




























