इटारसी। शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, नर्मदापुरम के तत्वावधान में ईश्वर रेस्टोरेंट इटारसी में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं शहीद सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका सिवनी मालवा के अध्यक्ष एवं संरक्षक भारत स्वाभिमान न्यास जिला नर्मदापुरम रितेश कुमार जैन, वरिष्ठ योग शिक्षक हरबंस हूरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति चौरे, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंगल और सुरेश कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
योग शिक्षकों का सम्मान
भारत स्वाभिमान न्यास जिला नर्मदापुरम के जिला प्रभारी मोहन गौर ने स्वागत भाषण दिया और जिले में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान, विगत दिनों 25 दिन का योग प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को हरिद्वार से जारी किए गए प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में नर्मदा प्रसाद गौर, शैलेंद्र गौर, राजेंद्र कुमार दुबे, दलवीर सिंह, कमल प्रीत कौर, प्रदीप कौर, निसेंद्र सिंह, नितिशा मौर्य, विजय कुमार गौर, राम प्रसाद प्रजापति, अशोक कुमार मालवी, पवन साध, जगदीश प्रसाद पाटील, माखनलाल चौधरी, गिरिराज अग्रवाल, सुनील कुमार गौर, ओमप्रकाश रघुवंशी, निर्मल सिंह राजपूत, श्रीमती मनीषा राजपूत, नलिन पटेल, नेहा पटेल, तुलाराम, श्रीमती बृजेश, श्रीमती शिखा शर्मा, श्रीमती रितु, प्रिया सिकदर, श्रीमती मोनिका मंडल, श्रीमती निधि राजपूत, ध्रुव सिंह राजपूत, ज्ञान सिंह ठाकुर, बृजलाल नरवर, पवन कुमार धुर्वे एवं रेलवे से सेवानिवृत्त के के सोनी शामिल थे।
अतिथियों का सम्मान प्रदीप वैष्णव (जिला प्रभारी), कमलेश गौर, दीपक पालीवाल, पवन श्रुति, गालव शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, उदय सिंह राजपूत, रामानुज मोर, रमेश जगदेव, उत्तम राव, माधव दास चैलानी, सन्नि चैलानी, मनोज गालर, सर्वजीत सिंह सैनी, ओपी यादव, रामलाल उमरिया, और कैलाश अग्रवाल आदि ने अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। पतंजलि किसान सेवा समिति के पूर्व प्रभारी गणेश गौर ने आभार व्यक्त किया।








