---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सूबेदारगंज-उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में इटारसी से भी कर सकते हैं सफर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से सूबेदारगंज-उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान कर, बीना 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन रानी कमलापति 02:00 बजे, इटारसी 03:40 बजे और मंगलवार दोपहर 13:30 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 01 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को उधना स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 04:25 बजे, रानी कमलापति 06:30 बजे, बीना 09:40 बजे पहुंचकर और बुधवार रात 21:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, भीमसेन, पोखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, पलाधी, अमलनेर, नंदुरबार एवं चलथान स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.