---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

यंग इंडिया के बोल सीजन-2 की हुई लांचिंग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल सीजन-2 की लांचिंग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रीवा और सतना जिला प्रभारी एवं मप्र युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने की।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास के निर्देश पर रीवा जिले में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी मध्यप्रदेश श्रीमती पराग शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम विधायक कार्यालय रीवा बोधा बाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मऊगंज पूर्व विधायक भी शामिल हुए। सतना सर्किट हाउस में शाम 6 बजे गुफरान अंसारी की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को लांच किया।
इस अवसर पर सतना जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू, पूर्व प्रदेश महासचिव विक्रांत त्रिपाठी, के साथ युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य रीवा और सतना जिले के अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस के माध्यम से मंच देना और जि़ले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उनकी प्रतिभा को सम्मान दिलाना है, जिसके लिए 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को एक ऑनलाइन फॉर्म भर कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके पश्चात जि़ले, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी योग्यतानुसार वो चयनित किये जायेंगे और उन्हें उचित स्थान और जि़म्मेदारी दी जाएगी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.