सिवनी मालवा। सेवा भारती के संस्कार केंद्र के मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिवनी मालवा के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार राजा तिवारी को सेवा भारती सिवनी मालवा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजा तिवारी लंबे समय से सामाजिक सेवाओं में सक्रिय हैं। आदिवासी अंचलों, वृद्धजनों और अनाथालयों में उनके निरंतर सेवा कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में मिला दायित्व
कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया, विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह, छात्रावास समिति सदस्य मनोज राय, वीरेंद्र दीक्षित, सुमित्रा तोमर, इटारसी नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, अधीक्षिका दीपा उइके एवं सह-अधीक्षिका पूनम तोमर की उपस्थिति में उन्हें पदभार सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है। राजा तिवारी की नियुक्ति पर सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।











