इटारसी। युवा मांझी समाज ने महात्मा गांधी जयंती पर वार्ड 30 हरिपुरा में पौधरोपण किया। युमांस संगठन के अध्यक्ष रोहित रायकवार ने बताया कि महात्मा गांधी की 152 जयंती पर संगठन (युमांस) ने वार्ड 30 हरिपुरा में श्री निषादराज प्रांगण में कार्यक्रम किया जिसमें उपस्थित संगठन सदस्यों ने महात्मा गांधी के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर उन्हें माला अर्पण की साथ ही उनकी जीवनी पर संगठन के पदाधिकारी व्दारा उल्लेख किया गया। उनकी याद में बच्चों व्दारा एक पौधा भी रोपा। जयंती के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित वार्डवासियों को लड्डू वितरण किया गया। कार्यक्रम में संगठन संरक्षक मोहन रायकवार, नरेश मांझी, रजत रायकवार, अजय रायकवार, संतोष रायकवार, प्रहलाद रायकवार उपस्थित थे।









