नर्मदापुरम। सिवनी में हुए आदिवासी हत्याकांड के विरोध और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया पर षड्यंत्रपूर्वक सरकार द्वारा प्रकरण पंजीबध्द किए जाने के विरोध में नर्मदापुरम युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय सुभाष चौक पर पुतला दहन किया गया। अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस निरंतर विपक्ष के रूप में जनता और युवाओं की आवाज बन कर काम कर रही है।
पुतला दहन करने वालों में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव फैजान उल हक, मध्य प्रदेश एनएसयूआई सचिव रोहन जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा महामंत्री आफरीद खान, कपिल यादव, मोहम्मद आमिर, विक्की जमनानी ,पीयूष जैन, बासु शुक्ला, मनीष मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[adrotate banner="7"]
युवा कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









