इटारसी। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को नीमबाड़े पर मंत्री बिसाहूलाल (Minister Bisahulal) का पुतला दहन किया। खाद्य मंत्री बिसाहुलाल साहू के द्वारा एक नारी रत्न सम्मान समारोह में दिए उद्बोधन में एक वर्ग विशेष की महिला शक्ति के विरुद्ध बेहद ही आपत्तिजनक एवं निम्न स्तर की टिप्पणी की थी। जिससे समस्त प्रदेश वासियों में रोष एवं गुस्सा है। मंत्री के विरोध में आज स्थानीय नीमबाड़े पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस के नेतृत्व में मंत्री बिसाहुलाल का पुतला दहन किया एवं मुख्यमंत्री से ये मांग की है कि ऐसी ओछी मानसिकता के व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से निष्कासित किया जाए। साथ ही उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एनएसयूआई प्रतीक मालवीय, एनएसयूआई नगर अध्य्क्ष मयंक चोरे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सौम्य दुबे, पूर्व जिला सचिव ब्रजेश सेंगर, जिला युवा कांग्रेस सचिव दीपक नाथ, अर्चित नामदेव, रत्नेश जोनेथन, अंकित नामदेव, सुभम सेना, अनुराग नोरिया, गोपाल नामदेव, ऐष्वर्य चोरे, हिमांशु यमगर, शिवम बढ़कुर, संजीव चोरे, नमन पटेल, सौरभ गौर आदि उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने किया मंत्री बिसाहूलाल का पुतला दहन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










