---Advertisement---

किसानों के हक में उतरी युवा कांग्रेस: 2700 रुपये गेहूं समर्थन मूल्य की मांग का दिया ज्ञापन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और किसानों को मात्र 40 रुपये का ‘लॉलीपॉप बोनस’ देने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। युवा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार ने 40 रुपये का बोनस देना किसानों का अपमान है। वादे के अनुसार 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीदी होनी चाहिए, प्रदेश महासचिव अक्षय जायसवाल ने मूंग की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा जल्द से जल्द करने की मांग उठाई। युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गोल्डी बेस ने नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों से चर्चा कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। वि.स. अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सौम्य दुबे ने कहा, समस्याएं हल नहीं हुईं तो युवा कांग्रेस और किसान मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।”

इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पंकज राठौर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद गज्जू तिवारी, प्रदेश महासचिव एन एस यू आई प्रतीक मालवीय, पार्षद दिलीप गोस्वामी, अंजली कलोसिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, राहुल दुबे, अमल सरकार, पप्पी कलोसिया, रितेश हनोतिया, आकाश चौधरी, नमन पटेल, अक्षत जायसवाल, अंसुल गोस्वामी, निखिल यादव, अमन प्रजापति, आदित्य चौधरी, सजल महतो, रोशन यादव, जिशान खान, दक्ष गुर्जर, कनिष्क केवट, फेज हसन, और सौयम चौरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.