इटारसी। युवा कांग्रेस द्वारा वार्ड वार्ड चलो अभियान के दौरान सामने आयी पानी की समस्या को देखते है मयूर जायसवाल के नेतृत्व मे निशुल्क टैंकर सुविधा शहर मे निरंतर जारी है जहां भी पानी की दिक्कत आ रही है वहा उक्त टेंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।
युवक कांग्रेस का दावा है कि आम जन की परेशानी दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। शहर के खेड़ा छेत्र मे वार्ड क्र 9 में आ रही पानी की समस्या की खबर लगते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मयूर जायसवाल के नेतृत्व मे स्वयं टैंकर लेकर पहुंचे एवं आमजन को पानी प्रदान किया गया।










