युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान

बनखेड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी(Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस(Youth congress) ने पेड़ लगाओं जीवन बचाओ अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने जिले भर में हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य पलिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बी श्रीनिवास के निर्देश पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम कर पौधों का वितरण किया। पौधरोपण के साथ ही उनके स्वच्छता संकल्प भी साथियों को दिलवाया गया। वहीं युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जिले भर में 5000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वही बनखेड़ी में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 250 से 300 पौधों का वितरण किए। इस अवसर पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप पटेल, पवन पटेल, कमलेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अभिषेक जोशी, अभिनव अग्रवाल, शरद पटेल, राहुल मसकोले, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहंे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!