इटारसी। ग्राम मेहरागांव में देर रात एक दुखद घटना सामने आई है। पटेल भवन, मेहरागांव निवासी 24 वर्षीय युवा केतन पटेल पिता रमेश पटेल की तड़के लगभग 3:30 बजे असमय मौत हो गई। घटना मेहरागांव स्थित पटेल टेंट हाउस के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगा ली है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घटना के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।











