इटारसी। स्थानीय कलारी के सामने सड़क पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी पुष्पेंद्र चर्मकार 19 वर्ष, जो मूलत: रीवा जिले के भनगवां थाना जवा का निवासी है और वर्तमान में तवानगर कलारी दुकान पर कार्यरत है, उसके साथ यह घटना घटित हुई। जब पुष्पेंद्र कलारी के सामने रोड पर था, तब आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की।
आरोपी पंकज निवासी पिपरिया कला ने फरियादी पुष्पेंद्र को गालियां दीं और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तवानगर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पंकज के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।












