---Advertisement---

आगजनी की घटना में युवक 75 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर की एलकेजी कॉलोनी में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लगभग 18 वर्षीय एक युवक आगजनी का शिकार हो गया। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक करीब 75 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है कि यह हादसा था या कुछ और। मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!