इटारसी। रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांदई कलॉ में एक युवक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, घटना फरियादी योगेंद्र पाल 27 वर्ष, निवासी ग्राम कांदई कलॉ के घर के सामने की है।
आरोपी राजेश भल्लावी 45 वर्ष और शिवानी भल्लावी 18 वर्ष, दोनों निवासी कांदई कलॉ ने फरियादी योगेंद्र को गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। रामपुर गुर्रा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है।











