---Advertisement---

युवा मांझी समाज संगठन ने मनायी श्री निषादराज महाराज की जयंती

By
—
On:
Follow Us
  • – निषादराज जयंती पर आयोजित बाल मेला में बच्चों ने लगाये कुकिंग स्टॉल

इटारसी। युवा मांझी समाज संगठन ने आज न्यास कालोनी स्थित एक रेस्टॉरेंट में श्री निषादराज जयंती का आयोजन किया। श्री निषादराज जयंती महोत्सव पर आरती कार्यक्रम एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमराज रायकवार ने की एवं अतिथि सीताराम रायकवार, स्वतंत्र कश्यप, राजेश रायकवार नर्मदापुरम उपस्थित हुए।

अध्यक्ष संतोष रायकवार ने बताया कि भगवान श्री निषादराज की पूजन अर्चना कर ब्राह्मणों ने आरती की। स्वागत उद्बोदन संगठन संरक्षक रोहित रायकवार ने दिया। कार्यक्रम में कैलाश रायकवार, रामदास कहार, सुरेश कहार ने विचार रखे। इस अवसर पर बाल मेला में बच्चोंने 15 कुकिंग स्टॉल लगाय थे। सामाजिक बंधुओं ने बच्चों के स्टॉल से खाने की समग्री खरीदी कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संचालन मोहन रायकवार ने तथा आभार संजय केवट ने किया।

बाल मेला में सोनाली रायकवार, वीर रायकवार, प्रिंस रायकवार, रोशनी रायकवार, प्रेम शंकर रायकवार, भारती रायकवार, राज कहार, मुस्कान रायकवार, वीर कहार, हर्षित रायकवार, कनक रायकवार, जानकी रायकवार, रक्षा रायकवार, देवेन्द्र रायकवार, पलक रायकवार ने विभिन्न खानपान के स्टॉल लगाये थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.