इटारसी। युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 20 अगस्त को इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगने वाले इस मेले मेंविभिन्न कंपनियों और विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां से युवा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और लाभान्वित हो सकेंगे।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित रोजगार मेले के विषय में जिला रोजगार अधिकारी ने कहा है कि रोजगार के इच्छुक युवक एवं युवतियां https://forms.gle/~EKhffUnrvGj{ByX| पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला में परियोजना अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड जिला नर्मदापुरम, कुटी ग्राम उद्योग नर्मदापुरम, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पशु पालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम, सहायक संचालक मछुआ कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्या कल्याण विभाग, सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियंत्रिकी विभाग पवारखेड़ा, जिला नर्मदापुरम, प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन जिला नर्मदापुरम एवं उप संचालक उद्यानिक विभाग जिला नर्मदापुरम रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
रोजगार मेला में ट्राइडेंट (बुदनी), वर्धमान (बुधनी), नहार मंडीदीप, पांडव होटल्स, टेक्नोटास्क, जेड प्लस, यशस्वी ऐकेडमी (भोपाल), शिव शक्ति बायोटेक, मेस्का, पुखराज, भारतीय जीवन बीमा, एमआईसी, वक्रतुण्ड, केयर हेल्थ इंश्योरेन्श, कास्टिंग एण्ड डिजाइन, पुष्कल ऐग्रीटेक लिमिटेड, जेट प्लस ऐकेडमी, नव भारत फर्टीलाइजर, एवं गोकलदास एक्सपोर्ट आदि कंपनियां उपस्थित रहेंगी।
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने रोजगार मेला के नोडल अधिकारी का दायित्व प्रकाश कुमार इंदोरे महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नर्मदापुरम को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्य कार्यो एवं व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।











