---Advertisement---

युवा संगम : पॉलीटेक्निक में स्वरोजगार की ‘कुबेर’ दृष्टि, 237 युवाओं के सपनों को मिले पंख

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नौकरी मांगने वाले नहीं, अब देने वाले बनेंगे युवाओं के हाथ

इटारसी। आज के दौर में युवा केवल नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि स्वरोजगार की राह चुनकर दूसरों के लिए भी अवसर पैदा करें। इसी दूरदर्शी सोच और ‘कुबेर’ (KUBER – Knowing Understanding Business Environment Regularly Initiative) अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी में ‘युवा संगम’ रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के दिशा-निर्देशों और डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर की सतर्क मॉनिटरिंग में मेले ने सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए।

नौकरी की जगह उद्यमिता पर जोर

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया। युवाओं को प्रेरित करते हुए श्री चौरे ने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद युवाओं को केवल नौकरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वयं का स्टार्टअप या स्वरोजगार शुरू कर समाज को रोजगार देने वाला बनना चाहिए। विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि प्राचार्य आरके चोलकर ने बताया कि यह मेला युवाओं, निजी कंपनियों और शासन को एक मंच पर लाने वाला एक समग्र विकास का प्लेटफॉर्म है।

संवाद से खुला सफलता का द्वार

जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे एवं प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ आमने-सामने संवाद किया। उन्होंने युवाओं को बाजार की जरूरतों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की बारीक जानकारी दी। इस दौरान युवाओं ने भी अपने नवाचारी विचार साझा किए।

मेले का रिपोर्ट कार्ड : आंकड़ों की जुबानी

  • कुल उपस्थिति : मेले में 394 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया।
  • चयन का उत्सव : कुल 243 युवाओं को लाभान्वित किया, जिनमें से 237 छात्र-छात्राओं का प्राथमिक चयन विभिन्न कंपनियों ने किया।
  • आत्मनिर्भरता की ओर कदम : स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को मुख्य अतिथि ने ऋण वितरण कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का संबल दिया गया।
  • सहभागिता : मेले में 30 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां और स्वरोजगार से जुड़े 9 सरकारी विभाग मौजूद रहे।

सफलता के पीछे की टीम

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम ने अपनी आहुति दी। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी शर्मा और शिवांगी मालवीय ने किया। पंजीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शैलेन्द्र सिंह राजपूत एवं हरिओम नरवरे ने संभाली। मेले की भव्यता के लिए फ्लेक्स निर्माण में प्रवेश चौरे एवं आशीष चौरे का विशेष योगदान रहा।

साथ ही, मेले की व्यवस्थाओं और समन्वय में प्रबल गौर, निखिल विजयवार, सोनिया अग्रवाल, इति महालहा, हेमलता शुक्ला, अनीता वर्मा, नेहा केदारे, लखन लाल कोरी, अंकित मिश्रा और नीलेश गौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मेले ने न केवल युवाओं को रोजगार दिया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास का नया संचार भी किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.