इटारसी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा में आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल चलायमान विज्ञान प्रदर्शनी का वाहन का आगमन हुआ जिसमें विज्ञान के प्रति जागरुकता हेतु विभिन्न मॉडल्स दिखाए गये, साथ ही वाहन के साथ आये मार्गदर्शक द्वारा विभिन्न प्रयोगों द्वारा विज्ञान के नियमो को छात्र-छात्राओं को समझाया गया ।
संस्था के लगभग 150 बच्चों एवं 25 शिक्षकों ने पहले दिन इसका लाभ लिया। आज दूसरे दिन संस्था में ओलंपियाड टेस्ट का आयोजन था जिसमें लगभग 385 विद्यार्थी ( प्राथमिक वा माध्यमिक) परीक्षा देने हेतु उपस्थित थे। उनके साथ लगभग 22 शिक्षक एवं विद्यार्थियो के पालकों ने भी इसका लाभ उठाया।
प्राचार्य अरविन्द देवलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किये जाये जिससे की विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगों को समझने एवं अन्धविश्वास दूर रहने में मदद मिलेगी।