इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को इटारसी आएंगे। यूनियन के अध्यक्ष रवि जैसवाल, सचिव फिलिप ओमन 10 जनवरी को जयपुर-चैन्नई से सुबह 9 बजे इटारसी आएंगे तथा श्री गालव जबलपुर-हबीबगंज जनशताब्दी एक्सप्रेस से आएंगे।
इस अवसर पर यूनियन की एक बैठक भी होगी। वे यहां से हरदा जाएंगे तथा हरदा ब्रांच की बैठक लेकर शाम 5 बजे तुलसी एक्सप्रेस से इटारसी आएंगे और यहां चारों शाखाओं की बैठक लेंगे। यूनियन के मंडल सचिव ने चारों शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त पदाधिकारियों, युवा मंच, महिला संगठन से अनुरोध किया है कि वे जनशताब्दी पर पहुंचकर महामंत्री का स्वागत करें।
प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने बताया कि वर्ष 2019 में मान्यता के चुनाव, ईसीसी बैंक के चुनाव होना है, उसी को ध्यान में रखते हुए यह चिंतन सभा इटारसी और हरदा में रखी गई है। सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता श्री गालव का स्वागत करने पहुंचें।
एम्पलाइज़ यूनियन के महामंत्री गालव कल आएंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








