इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में दीक्षांत समारोह में स्कूल के बच्चों ने गीत नाटिका और गीत प्रस्तुत किये। आचार्यों ने बच्चों को संबोधित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सरस्वती शिशु मंदिर होशंगाबाद के प्राचार्य जितेंद्र परसाई के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 12 के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार कक्षा 11 वी के छात्रों ने छात्र जीवन पर आधारित गीत नाटिका प्रस्तुत की। आचार्य देवेन्द्र सैनी ने मनमोहक रूप से चलते-चलते गीत से सबको आनंदित किया। प्राचार्य मुकेश कुमार शुक्ला, नर्मदा प्रसाद मालवीय, प्रताप सिंह राजपूत, रविशंकर यादव ने बच्चों को संबोधित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दीक्षांत समारोह में प्रस्तुत की गीत-नाटिका

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







