इटारसी। युवा मांझी समाज संगठन ने आज रविवार को प्राचार्य महेश रायकवार एवं कैलाश रायकवार को निषादराज सेवा वीर सम्मान दिया।
संगठन प्रवक्ता अनिल केवट ने बताया कि हमारे द्वारा समाज के दो कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जिसमें शासकीय गल्र्स स्कूल के प्राचार्य महेश रायकवार जो कि विगत दो माह से निरंतर इटारसी रेलवे स्टेशन पर श्रमिक टे्रनों की आवाजाही में अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं द्वितीय समाजसेवी कैलाश राकवार जिन्होंने अपने घर पर 5000 मास्क बनाकर नि:शुल्क लोगों तक पहुंचाए। दोनों कोरोना योद्धाओं का सम्मान पुष्पहारों एवं प्रमाणपत्र देकर किया गया। इस अवसर पर समाज संगठन के संचालक मोहन रायकवार, युवा अध्यक्ष रोहित रायकवार, राकेश रायकवार, अनिल केवट, इन्दौर के वरिष्ठ समाजसेवी बालकिशन रायकवार एवं लक्ष्मीनारायण उपस्थित थे।
निषादराज सेवा वीर सम्मान प्रदान किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








