इटारसी। आयुध निर्माणी सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में पिछले तीन सप्ताह तक चले वायस ऑफ नर्मदांचल, वॉयस ऑफ प्रोपेलपुर के साथ ही लिटिल मास्टर प्रतियोगिता का समापन आयुध निर्माणी कम्युनिटी हाल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल के मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक एचआर दीक्षित थे। विशिष्ठ अतिथि, महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि दीक्षित थीं। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
वॉयस ऑफ नर्मदांचल सीनियर के विजेता नयायार्ड इटारसी के अंकित मालवीय बने। रनरअप का पुरस्कार उदित घुरेले को मिला। इसी तरह से वॉयस ऑफ नर्मदांचल जूनियर के विजेता अमन मालवीय और रनरअप श्रुति घुरेले रहीं। वॉयस ऑफ प्रोपेलपुर सीनियर की विजेता दीपाली यादव रहीं तथा रनरअप का पुरस्कार रोनक बिछेले को मिला। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वंदना विजेता और प्रिंस सरदाना रनरअप रहे।

वॉयस ऑफ प्रोपेलपुर के लिटिल मास्टर में शिवांस शर्मा विजेता तथा प्रथम रनरअप सिम्मी बिछेले और द्वितीय रनरअप त्रिशा चौधरी रही। वॉयस ऑफ नर्मदांचल लिटिल मास्टर में विनर सत्यम बाथरी, प्रथम रनरअप रोनक राजोरिया और द्वितीय रनरअप अनुज दीक्षित रहे।
यूसीएन चैनल की ओर से दो विशेष पुरस्कार वेस्ट मेलोडियस वॉयस अवार्ड दिए जो नर्मदांचल ग्रुप में गोविंद यादव और प्रोपेलपुर ग्रुप में योगेश नामदेव को मिले। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सज्जन लोहिया, नरेंद्र दीवान और शरद दीक्षित इटारसी, श्रीमती कोमल तायवड़े होशंगाबाद, श्रीमती शोभना प्रधान, श्रीमती नीरजा पाल्वी, अजय धान्ड़े और ओपी पौराणिक भोपाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। अथितियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष और कार्यप्रबंधक गिरीश पाल ने किया और मंच संचालन समिति के सचिव नीरज सिंह चौहान ने किया।