---Advertisement---

अंधी रफ्तार का कहर : बाइक को टक्कर मार भागी कार, टकराई

By
On:
Follow Us

इटारसी। देहात थाना होशंगाबाद में रेलवे कर्मचारी को टक्कर मारकर भागी कार यहां आर्डनेंस फैक्ट्री रोड पर पांच आम के आगे एक सागौन के पेड़ से टकरा गयी। होशंगाबाद में एक्सीडेंट करके अंधी रफ्तार से भागी इस कार का पीछा सिटी थाने के पुलिस बल ने किया। कार में करीब छह लोग थे। कार टकराने के बाद पुलिस कर्मी हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, गुलशन सोनी, भागवेन्द्र सिंह, युयुत्स के अलावा नागरिक शरद बामने, रवि चौधरी और सुदर्शन ने पहुंचकर कार में फंसे ड्रायवर को बाहर निकाला। शेष कार सवार तो मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
मंगलवार की रात करीब 10.40 बजे देहात थाने के पास सिल्वर कलर की हुंडई कार क्रमांक एपी 10 ई 3060 में 6 नौजवान शराब के नशे में बैठे थे। कार चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए देहात थाने के सामने एक बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे विभाग की ड्यूटी पर जाने के लिए निकले बाइक चालक राजकुमार और बाइक पर सवार विशेष तिवारी घायल हो गए। घायलों को कुछ लोगों ने नर्मदा अपना अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में कार चालक ने अपनी कार की दिशा बाबई रोड की ओर कर दी और भाग गया। कार चालक ने तवा ब्रिज के पास से इटारसी रोड से इटारसी पहुंचे और उसने हाइवे के स्टापर को तोड़ते हुए पथरौटा पहुंचकर कार को पांच आम नामक जगह पर सागौन के पेड़ से टकरा दी। इस दौरान कार में सवार होशंगाबाद के दो और इटारसी के तीन लोग कार चालक को छोड़कर फरार हो गए। वहीं चोटिल कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक कार चालक का उपचार इटारसी अस्पताल में जारी है।

डायरी आने के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाली टीआई विक्रम रजक के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने कार चालक का पीछा किया। कार चालक पुलिस के लगाए बैरिकेट्स को तोड़कर फरार होने की फिराक में था। लेकिन कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान चालक को छोड़कर कार में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने चालक राहुल को पकड़ लिया। वहीं अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पथरौटा पुलिस ने मामला शून्य दर्ज कर लिया है। होशंगाबाद कोतवाली डायरी जाने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने हादसे में घायल राजकुमार एवं विशेष तिवारी के बयान ले लिए हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.