इटारसी। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में प्रबंधक बिजनेस इंटेलीजेंस सेल में होशंगाबाद में पदस्थ इटारसी निवासी अशोक कुमार दीक्षित के सुपुत्र अंशुल दीक्षित का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2015 की परीक्षा में सहायक संचालक (वित्त) के पद पर चयन हुआ है। अंशुल वर्तमान में आकाशवाणी बैतूल में प्रसारण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अंशुल की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई पे्रेषित की है।
अंशुल का सहायक संचालक (वित्त) के पद पर चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







