इटारसी। इमाम हुसैन की शहादत का पर्व मुहर्रम शहर में अकीदत से मना। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से ताजिए निकाले गए जो प्रमुख मार्गों से होकर गांधी स्टेडियम में पहुंचे। यहां रात भर दुआ करने वालों का तांता लगा रहा। रातभर विभिन्न धर्मों के लोगों ने आकर दुआएं मांगी। नगर पालिका परिषद ने भी यहां प्रकाश, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं की थीं। स्वयं विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल और उनके साथियों ने मुहर्रम के मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कुछ देर वहां चल रहे कार्यक्रम में शिरकत भी की।
शाम को शहर के सभी स्थानों से ताजिए जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन के सामने से रेस्ट हाउस होकर गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए। यहां रातभर मजलिसें चली, सवारियां आयीं और मुस्लिम, हिन्दू व अन्य धर्म के लोग भी पहुंचे। कई जगह प्रसाद के रूप में खिचड़ा और शर्बत का वितरण किया गया। रातभर गांधी मैदान पर रहने के बाद सुबह करबला में ताजियों का विसर्जन किया गया।
अकीदत से मना मुहर्रम का पर्व, रात भर मैदान पर रहे ताजिए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








