इटारसी। पंचशील अखाड़ा नई गरीबी लाइन में अखाड़े के कई वर्षों तक उस्ताद रहे कल्लू उस्ताद की पुण्यतिथि मनायी गई। पहलवानों ने उनके नाम पर स्थापित चौराहे पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान कुछ पहलवानों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर अखाड़ा संचालक अन्ना पहलवान, कमलेश पहलवान, किशन पहलवान, वीरू, कृष्णा, मुकेश, बाबू सहित अनेक पहलवान उपस्थित थे।
अखाड़े के उस्ताद की पुण्यतिथि मनायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








