---Advertisement---

अग्निशमन उपकरण का हुआ प्रदर्शन, किया निरीक्षण

By
On:
Follow Us

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
इटारसी। पश्चिम मध्यरेल भोपाल मंडल के एडीआरएम एसके रस्तोगी आज राजकोट एक्सप्रेस से इटारसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। गार्ड रनिंग रूम पहुंचकर खान-पान एवं गार्डों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कुछ गार्डों से संबंधित जानकारी भी ली। गार्डों की समस्या को देखते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को it11117-3सुधारने के निर्देश दिए। एडीआरएम श्री रस्तोगी ने १८ बंगला स्थित ड्राईवर रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ दुर्घटना राहत यान, न्यू यार्ड डीजल शेड का निरीक्षण करते हुए ब्रेक डाउन के सुरक्षा मानक की जांच की। एडीआरएम श्री रस्तोगी से हुई संक्षिप्तस बातचीत में उन्होंने बताया कि टीम के साथ विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया है। गार्ड एवं ड्राईवर रनिंग रूम में मामूली खामियां ही मिली हैं जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।
आग नहीं बुझा सके अग्निशमन उपकरण
एडीआरएम एसके रस्तोगी दुर्घटना राहत यान पर पहुंचकर बचाव दल से बातचीत करते हुए दुर्घटना के दौरान राहत कार्य की संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने के अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए कचरे में आग लगवाई। आग लगाने के बाद उसे अग्निशमन सिलेंण्डर से आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मामूली आग को बुझाने के लिए चार सिलेंडरों का उपयोग किया फिर भी आग नहीं बुझ सकी।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी भोपाल रवींद्र शर्मा, सीनियर डीएमई अजय ताम्रकर, एडीएमई सीएंडडब्ल्यू एचएन सिंह, स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल, लोको फोरमैन रघुवंशी, इलेक्ट्रिक फोरमैन परवेज एवं स्वच्छता निरीक्षक एचएस तिवारी आदि मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.