इटारसी। महादलित परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में सदस्यों ने आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मढ़े एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारधी से रेलवे स्टेशन पर मुलाकात की।
वे नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। आज इटारसी रेलवे स्टेशन पर दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश चंद्र मैना एवं सचिव रमेश महोरिया के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के नगराध्यक्ष मंजीत कलोसिया, घनश्याम मेहरा, अभिषेक दीघने, अंकित दीघने, तरुण मछंदर, आलोक चावरे, मनोज ठाकुर, पीयूष राजपूत, जयंत अल्हणवार, योगेश बरगले, आलोक चावरे, अंकित द्विघाने, अमन बाबरिया, अंकित डागोरिया, यश राज चुटीले, कर्तव्य बरगले, आकाश कलोसिया, प्रशांत चावरे, विशाल चावरे, मनोज कुमार, अजय कुमार, अभिषेक दीघने आदि मौजूद थे।
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मुलाकात
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








