जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
इटारसी। जीआरपी ने आज शाम तीन युवकों को रेलवे स्टेशन परिसर से जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। ये लोग रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन स्टैंड के पास जुआ खेल रहे थे। इनके पास से सात सौ रुपए नगद और ताश गड्डी जब्त की है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार रिंकू श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, पिंटू यादव नामक युवक सायकिल स्टैंड के पास पत्ते खेल रहे थे। जीआरपी जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार किया है।
अज्ञात ने लगायी फांसी
रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित मालगोदाम में एक अज्ञात विक्षिप्त ने फांसी लगा ली है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त पहले जीआरपी को मिला था, उसे अस्पताल ले जाकर उपचार भी किया। इसके बाद शहरी क्षेत्र में आने पर सिटी पुलिस ने भी एक दिन पूर्व अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया था। आज उक्त व्यक्ति ने मालगोदाम परिसर में पेड़ से कमर के बेल्ट के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।








