इटारसी।आज शाम को करीब करीब 8 बजे देशबंधुपुरा में मुख्य मार्ग पर एक्सिस बैंक शाखा के सामने एक अज्ञात बाइक चालक ने एक अन्य बाइक चालक और एक सायकिल चालक को बुरी तरह से टक्कर मारकर भाग गया। घटना में दो लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पवन पिता सीताराम 25 वर्ष सूरजगंज से मेहरागांव आ रहा था कि डॉ. हेडा की क्लीनिक के सामने अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में उसके सिर और जबड़े में चोट आयी है। इसी बाइक चालक से टकराने के बाद अज्ञात बाइक चालक वहीं से गुजर रहे सायकिल सवार अनिल पिता बटानी अमरोही 44 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला से भी जा भिड़ा। उसके भी सिर और मुंह में चोट आयी है। दोनों का उपचार सरकारी अस्पताल में किया गया।
अज्ञात बाइकर्स ने मारी टक्कर, दो घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








