इटारसी। विश्व योग दिवस पर आज सुबह अटल उद्यान में खास और आम ने एक साथ योग से निरोग रहने की तरीके सीखे और योग किया। योग साधक कैलाश अग्रवाल ने योग दिवस पर पार्क में जुटे लोगों को योग के विभिन्न तरीके और आसन सिखाए। उन्होंने योग और आसान के साथ उनके फायदे भी गिनाए। इस अवसर पर मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीताशरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, सीएमओ सुरेश दुबे, राजेन्द्र अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल सहित अनेक नेता, आमजन, पत्रकार और नित कक्षा में आने वाले योगी भी शामिल हुए।
अटल पार्क में योग से स्वस्थ रहने की तरीके समझे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







