इटारसी। नगर कांग्रेस महामंत्री मुकेश पिंकी शर्मा ने होशंगाबाद के सर्किट हाउस में अटेर के विधायक अरविंद भदौरिया द्वारा रेत चोरी मामले में कलेक्टर के खिलाफ दिये बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पूरे जिले में विधायक अरविंद भदौरिया का पुतला दहन करेगी।
श्री शर्मा ने कहा कि यदि होशंगाबाद कलेक्टर पर कांग्रेस के किसी विधायक के फोन पर 50 डंपर छोडऩे का आरोप लगाया है तो उस विधायक का नाम क्यों नहीं बताया? उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता जाने के बाद भाजपा बिन पानी मछली जैसी तड़प रही है। भाजपा के शासनकाल में अवैध रेत कारोबार, लकड़ी चोरी, व्यापमं और हनीट्रेप जैसे मामले हुए हैं। होशंगाबाद कलेक्टर भाजपा शासनकाल के गलत कामों को बंद करा रहे हैं तो भाजपा बौखला रही है।
अटेर विधायक के बयान की निंदा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








